
सनराइज स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, टॉपर छात्र सम्मानित
बस्ती, 03 अप्रैल। स्टेशन रोड स्थित सनराइज स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, वहीं छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में जादूगर अनुराग मिश्रा ने अपने अद्भुत करतबों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. ए.आर. रहमान ने कहा कि सनराइज स्कूल में बच्चों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान दिया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में देश के सुयोग्य नागरिक बन सकें।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रिंसिपल डॉ. फैसल अख्तर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि इंसानियत सिखाना भी है। विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्ले-वे से लेकर कक्षा 10 तक की पढ़ाई हो रही है और इस सत्र से कक्षा 11 में भी प्रवेश शुरू किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2011 में विद्यालय की स्थापना की गई थी।
डॉ. फैसल अख्तर ने विद्यालय की प्रगति का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और प्रबंधन की दूरदर्शी नीतियों को दिया। प्रबंधक डॉ. आर. खान के बारे में उन्होंने बताया कि उन्होंने स्थापना से अब तक विद्यालय से कोई आर्थिक लाभ नहीं लिया, बल्कि समय-समय पर संसाधन उपलब्ध कराते रहे। उनका उद्देश्य बस्ती को एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान देना है, जो आने वाले समय में साकार होगा।
विद्यालय में सुरक्षा, स्वच्छ वातावरण, हवादार कक्षाएं, शौचालय, पार्किंग, जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम, प्ले-वे, आर्ट, म्यूजिक एवं एक्टिविटी रूम, इनडोर-आउटडोर गेम्स, लाइब्रेरी, सोशल स्टडीज लैब, साइंस, कंप्यूटर एवं रोबोटिक्स लैब और स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने जनपदवासियों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित





