पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी बृजेश आर्य का जन्मदिन समर्थकों ने धूमधाम से मनाया

बस्ती। महादेवा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश आर्य का जन्मदिन शनिवार को उनके समर्थकों ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के देईसांड में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर समर्थकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह में रामप्रीत दुसाध , राहुल मद्धेशिया, संत लाल, हरीश चौधरी, महेंद्र गौतम, सोभित चौधरी, सर्वेश, फजले आजम, राम अजोर चौधरी, विजय पाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने बृजेश आर्य के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, बृजेश आर्य के जन्मदिन पर उनके समर्थकों, सहयोगियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उन्हें जन्मदिन की बधाइयों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। जन्मदिन की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बृजेश आर्य ने सभी समर्थकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद। आपका यह प्रेम और समर्थन मुझे जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।”

Related Articles

Back to top button