
बाउन्ड्रीवाल निर्माण को लेकर विवाद, पीड़ता ने उच्चाधिकारियों से लगाया न्याय की गुहार
बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के हथिरजा निवासिनी आमिना खान पत्नी अकबर खान ने मण्डलायुक्त और पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र देकर मार पीट, जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध दर्ज मुकदमा के आधार पर गिरफ्तारी, कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
उच्चाधिकारियों को दिये पत्र में आमिना खान ने कहा है कि गत 19 मई को वह अपने घर की बाउन्ड्रीवाल का निर्माण कार्य करा रही थी उसी समय बगल के जहीर अहमद पुत्र सिराज अहमद व बिन्नो पुत्री सिराज अहमद उसके घर पर चढ़ आये। उसे और उसकी पुत्री ने उन लोगों को अपने घर से वापस जाने को कहा किन्तु उसकी बेटी को जहीर अहमद मारने-पीटने लगे व पुत्री को अकेला पाकर उसके साथ दुव्यर्वहार करने की नियत से छेड़खानी करने लगे । उक्त लोग उसकी पुत्री के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं। उसकी पुत्री ने पाकर 112 नम्बर पर डायल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के लिए थाने पर बुलाया। वह अपनी पुत्री के साथ मुण्डेरवा थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घर आने पर चता चला कि वापस उसके पति के मोबाइल पर जहीर अहमद एवं भाई जुनैद अहमद व जुबैर अहमद द्वारा बार बार धमकी दी जा रही है । उसने इस मामले में दोषियों के विरूद्ध दर्ज मुकदमेे के आधार पर दोषियों की गिरफ्तारी और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।





