
अवैध फरसा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मुण्डेरवा पुलिस की कार्रवाई
बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध फरसा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गोदमवा मोड़ के आगे पेड़ के पास चेकिंग के दौरान पप्पू अग्रहिर पुत्र नन्दलाल निवासी जगदीशपुर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती, उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध फरसा बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना मुण्डेरवा पर मु0अ0सं0-123/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव, कांस्टेबल कामोद कुशवाहा, जितेन्द्र शाह एवं रि0 कां0 विशाल जायसवाल शामिल रहे।





