बनकटी के विद्यालय में वार्षिकोत्सव की धूम: ‘स्कूल चलो अभियान’ के साथ बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटी में भव्य आयोजन ◆ डॉ अरुणा सिंह पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ ◆ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां ◆ मुख्य अतिथि ने 5100 रुपये की सहयोग राशि दी ◆ शिक्षा व जागरूकता का दिया प्रेरक संदेश

बस्ती। विकास खण्ड बनकटी के संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटी में वार्षिकोत्सव एवं ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीए एकेडमी की निदेशक डॉ अरुणा सिंह पाल उपस्थित रहीं। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और गणेश वंदना ने कार्यक्रम की शुरुआत को आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया। इसके बाद स्वागत गीत ने अतिथियों का अभिनंदन किया। झांसी की रानी पर आधारित नृत्य नाटिका ने देशभक्ति का भाव जागृत किया, वहीं शिव तांडव की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक रहा।

मुख्य अतिथि अरुणा सिंह पाल ने अपने संबोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर बच्चे के भीतर एक अनोखी प्रतिभा और सपनों की एक अलग दुनिया होती है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को सही दिशा और अवसर देकर उनके सपनों को साकार करने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करें और उनकी प्रतिभाओं को निखारने में कोई कमी न रखें।

उन्होंने कार्यक्रम से प्रभावित होकर बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु 5100 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके इस सहयोग और प्रोत्साहन की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा मनोनीत सभासद प्रतिनिधि अनिल मौर्या, सभासद प्रतिनिधि वशीम, सभासद बाबुराम चौधरी, अतुल पाल, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अभय सिंह यादव तथा मोहम्मद इकबाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक राजलक्ष्मी अग्रहरि, प्रीती मिश्रा, अनुपमा यादव, मोहम्मद कामरान, शिक्षा मित्र दयानत जाकिरा खातून, अनिल कुमार, खुशबू, सुधीर सिंह, आदित्य नाथ त्रिपाठी सहित समस्त विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक समृद्धि का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में राकेश मिश्रा और शारदा प्रसाद चतुर्वेदी ने कविताओं से कार्यक्रम को गुलजार किया। मुख्य रूप से मारूफ खान, आदित्यनाथ त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, दीपक चौरसिया, अजीत जायसवाल, नीलम, धु्रव नारायण दुबे, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, विनोद कुमार, बेहिल, सरवन कुमार यादव, अतुल पाल, बाबूराम चौधरी, मुकेश, सत्येंद्र यादव, प्रीति मिश्रा, राजलक्ष्मी, अग्रहरि, खुशबू सिंह, अनिल कुमार, सुधीर सिंह, मोहम्मद कामरान, मनोज कुमार उपाध्याय, अश्विनी वर्मा, दयानवंत, जाकिरा खातून, रणजीत कुमार, शैलेन्द्र कुमार पाल, नंदलाल शर्मा, राम अछैवर चौधरी, अवनीश जयसवाल, सुमन श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे । प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये शैक्षणिक प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Back to top button