आरसीसी पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

बस्ती सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में आरसीसी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम बेहद सराहनीय रहा।

विद्यालय के मेधावी छात्र आदित्य पटेल ने 94.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनामिका ने 91.2% अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा खुशी चौधरी ने 90.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में गौरव मिश्रा (88.6%), रोहित (87.9%), अभिनंदन (86.9%), धैर्य (86.8%), खुशी यादव (86.8%), शिवा (85.8%), गरिमा यादव (85.6%), अंशु यादव (85%), अनन्या पटेल (85%), ओजस पांडे (82.9%), हर्षिता यादव (82.4%) एवं राज चौधरी (82%) शामिल रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शैलेश चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहकर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रधानाचार्य नवनीत दीक्षित ने भी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान सी० एम० त्रिपाठी, दीपक, के० डी० त्रिपाठी, राजेश कुमार, राजकुमार शुक्ला, हिमांशी, रश्मि सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे और सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button