
जीवीएम कान्वेंट स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का हुआ आयोजन
बस्ती। जीवीएम कान्वेंट स्कूल के परिसर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को सम्मानपूर्वक विदा देना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षिका मानता देवी एवं मुख्य अतिथि श्रीमती रंभा सिंह दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गीत, नृत्य एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इन प्रस्तुतियों ने समारोह को भावनात्मक एवं यादगार बना दिया। इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल के खिताब भी दिए गए। इस अवसर पर अबू हुजैफा मिस्टर फेयरवेल और वंशिका दुबे मिस फेयरवेल घोषित की गई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंभा सिंह ने अपने संबोधन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उनके अनुशासन, परिश्रम एवं उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा जीवन में आगे बढ़ते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।
विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय में बिताए गए पलों को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनकर सदैव यादगार रहेगा।
विदाई अवसर पर मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव, राजेश,गिरीश, जितेंद्र, सुशील, पवन, प्रिंस, प्रवीन, आलोक, सावित्री,
निगहत, शबनम, खुशबू, प्रीति, हिना, रुबीना, अनीता, शिवानी, रेशमा सहित आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।





