सपा नेता राजकुमार भाटी के विवादित बयान के विरोध में बा्रह्मण महासभा ने कोतवाली में दिया तहरीर

ब्राह्मण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं-नवीन दूबे

बस्ती। ब्राह्मणों पर कथित विवादित बयान देने के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सपा नेता के खिलाफ इस मामले में सोमवार को राष्ट्रीय बा्रह्मण महासभा जिलाध्यक्ष नवीन दूबे के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी कोतवाली को तहरीर देकर राजकुमार भाटी के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया।

तहरीर देने के बाद बा्रह्मण महासभा जिलाध्यक्ष नवीन दूबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक, अमर्यादित एवं समाज में वैमनस्य फैलाने पाली टिप्पणी की गई है। उनके बयान से सम्पूर्ण ब्रह्मण समाज की भावनाए आहत हुई है तथा समाज में आक्रोग व्याप्त है। ऐसे गैर जिम्मेदाराना एवं भडकाऊ वक्तव्य देकर सामाजिक सौहार्द विगाडने का कार्य करने वाले सपा नेता राजकुमार भाटी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाय।

कोतवाली में तहरीर देने के दौरान पं० मुन्ना शास्त्री, बृजेश शुक्ल, मीडिया प्रभारी सौरभ दूबे, आलोक पाण्डेय, उपेन्द्र शुक्ल, अंकित त्रिठी, शिवम जायसवाल, विनय तिवारी, योगेश पाण्डेय, ओम प्रकाश ओझा, हृदय नरायन दूबे विशाल पाण्डेय, जय पाण्डेय, अनुराग शुक्ला , नितिन दुबे, दिव्यांशु दुबे, प्रियांशु त्रिपाठी ,राम जी पांडेय राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्ण शक्ति मोर्चा के साथ ही राष्ट्रीय बा्रह्मण महासभा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button