
RCC स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
दिल्ली स्टेट ITF ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आरुषि और अजय ने बढ़ाया बस्ती का मान
बस्ती। नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 20 से 22 अगस्त तक आयोजित 37वीं दिल्ली स्टेट ITF ताइक्वांडो चैंपियनशिप में RCC पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा आरुषि यादव और छात्र अजय यादव ने अपने-अपने मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षक कोच आशुतोष सिंह के प्रयासों की भी सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, RCC पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी इससे पहले भी ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के चलते विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।
विद्यालय के निदेशक इंजीनियर शैलेश चौधरी के मार्गदर्शन और प्रधानाचार्य नवनीत दीक्षित के प्रोत्साहन से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। विद्यालय परिवार ने आरुषि और अजय सहित उनके अभिभावकों और कोच को इस उपलब्धि पर बधाई दी।





