आरएलएसएमसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया जनपद का मान

बस्ती। आरएलएसएमसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

कॉमर्स वर्ग से आन्या ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान वर्ग में आयुष ने 88.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान पर कॉमर्स वर्ग में जप्प्रीत ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि विज्ञान वर्ग में प्रशांत ने 81 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

तृतीय स्थान पर कॉमर्स वर्ग से यश ने 76 प्रतिशत अंक एवं विज्ञान वर्ग से ईशा ने 74.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। इसके अतिरिक्त ओजस ने 73.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button