बुद्ध महोत्सव में वक्ताओं ने दिया प्रेम, करूणा, शांति, शिक्षा के मार्ग का संदेश

बस्ती। बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में डॉ. अम्बेडकर पार्क ‘बुद्ध विहार’ मड़वानगर में बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर महिला सुधार एवं जनकल्याण समिति की संस्थापिका सरोज देवी, श्यामा देवी, अमिता बौद्ध एवं शकुंतला के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा बुद्ध के संदेशों पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

संचालन करते हुये भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वाचल जोन प्रभारी आर. के. आरतियन ने कहा कि महात्मा बुद्ध का जीवन प्रेम, करूणा को समर्पित रहा। उनका जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण भी पूर्णिमा के ही दिन हुआ।

बुद्ध महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए हरीराम राव ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व को शांति, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाने का कार्य भगवान बुद्ध ने किया, जो आज भी प्रासंगिक है।

सम्मेलन में धम्मदेशना बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के जिला प्रभारी भिक्खु प्रज्ञानन्द द्वारा दिया गया। उन्होंने बुद्ध के धम्म और उनके सिद्धांतों को विस्तार से समझाया। मुख्य अतिथि राम सेवक बौद्ध ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भीम दयाल, किशोरी लाल, बहुजन मुक्ति पार्टी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम, तिलकराम गौतम एवं नीलू निगम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बुद्ध के आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामचेत, बुद्ध प्रकाश एडवोकेट, अमित बौद्ध, एडवोकेट सरिता भारती, महेन्द्र कुमार एवं चन्द्र प्रकाश गौतम ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश मानवता, समानता और शिक्षा पर आधारित है, जिसे अपनाकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान कार्यक्रम में आस्था गौतम, मालती, शकुंतला देवी, रामरति, जगजीवन गौतम, अवनीश गौतम, शशिकांत, बलराम यादव, प्रतीक प्रताप, शरद कुमार, ओम प्रकाश, सुरेश, राम सुरेश सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button