
बस्ती में बरकत हॉस्पिटल बना हड्डी रोगियों के लिए भरोसेमंद केंद्र, मॉड्यूलर ओटी सहित आधुनिक आर्थोपेडिक सुविधाएं उपलब्ध
डॉ. मोहिबुल्लाह सिद्दीकी के नेतृत्व में कूल्हा व घुटना प्रत्यारोपण, आर्थोस्कोपिक सर्जरी और डिजिटल एक्स-रे जैसी आधुनिक सुविधाएं
बस्ती में बरकत हॉस्पिटल बना हड्डी रोगियों के लिए भरोसेमंद केंद्र, मॉड्यूलर ओटी सहित आधुनिक आर्थोपेडिक सुविधाएं उपलब्ध
-डॉ. मोहिबुल्लाह सिद्दीकी के नेतृत्व में कूल्हा व घुटना प्रत्यारोपण, आर्थोस्कोपिक सर्जरी और डिजिटल एक्स-रे जैसी आधुनिक सुविधाएं
बस्ती। जिले के कटरा क्षेत्र में स्थित बरकत हॉस्पिटल हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए एक भरोसेमंद केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां आर्थोपेडिक विशेषज्ञ एवं प्रबन्धक डॉ. मोहिबुल्लाह सिद्दीकी (एमबीबीएस एमएस ऑर्थो) के नेतृत्व में मरीजों को आधुनिक तकनीक के साथ उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में हड्डी से जुड़े जटिल ऑपरेशन से लेकर सामान्य उपचार तक की व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, जिससे स्थानीय मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं अपने ही जिले में मिल रही हैं।
अस्पताल में आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था की गई है, जहां संक्रमण नियंत्रण और उच्च स्तर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। मॉड्यूलर ओटी में आर्थोपेडिक सर्जरी के लिए आवश्यक सभी अत्याधुनिक उपकरण मौजूद हैं, जिससे जटिल सर्जरी भी सुरक्षित और प्रभावी ढंग से की जा सकती है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से हड्डी रोगियों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
बरकत हॉस्पिटल में आर्थोपेडिक उपचार के अंतर्गत कूल्हे और घुटने के प्रत्यारोपण (जॉइंट रिप्लेसमेंट), आर्थोस्कोपिक सर्जरी, फ्रैक्चर प्रबंधन, प्लास्टर, लिगामेंट इंजरी का इलाज तथा स्पाइन से जुड़ी कई समस्याओं का उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के लिए भी तत्काल उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है।
अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच, ईसीजी समेत अन्य जरूरी मेडिकल जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के कारण मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ती और एक ही छत के नीचे जांच से लेकर उपचार तक की सुविधा मिल जाती है।
डॉ. मोहिबुल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि आज के समय में हड्डी और जोड़ों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर बढ़ती उम्र, गलत खानपान और जीवनशैली के कारण घुटनों का दर्द, कमर दर्द और फ्रैक्चर की समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में समय पर जांच और सही इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बरकत हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवा प्रदान करना है।
अस्पताल में सामान्य सर्जरी से संबंधित उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
यहां मरीजों के लिए नियमित ओपीडी की व्यवस्था की गई है, हालांकि शनिवार और रविवार को ओपीडी बंद रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की आधुनिक सुविधाएं जिले में उपलब्ध होने से मरीजों को काफी राहत मिल रही है। पहले जटिल हड्डी संबंधी ऑपरेशन के लिए लोगों को गोरखपुर, लखनऊ या अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब कई तरह की सर्जरी बस्ती में ही संभव हो रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि हड्डी या जोड़ से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लें।





