
मुंडेरवा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त किया गिरफ्तार
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 03/2025 धारा 137(2), 87, 351(3) बीएनएस के तहत की गई।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राज पुत्र स्व. कृष्णचन्द्र, निवासी ग्राम किठुरी थाना मुंडेरवा, को मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के बाहर से शुक्रवार को लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध 05 जनवरी को नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक मुरलीधर मिश्रा, हेड कांस्टेबल पुनित पाठक तथा कांस्टेबल कामोद कुशवाहा शामिल रहे। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





