
शीतलहर के बीच मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने जरूरतमंदों में वितरित किए कंबल
बस्ती।जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए मंडलायुक्त अखिलेश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निशा सिंह द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान कटेश्वर पार्क, अस्पताल चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए।
कंबल वितरण के दौरान मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि शीतलहर के इस मौसम में गरीब एवं बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने आम नागरिकों से भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
इस अवसर पर स्थानीय लोग मौजूद रहे और इस मानवीय पहल की सराहना की।





