कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के आगरा मण्डल इकाई का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रहा

आगरा कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के आगरा मण्डल इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राज रॉयल गार्डन, रिजार्डस में बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त के पूजन के साथ हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि वाहिनी प्रमुख पंकज भइया कायस्थ रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बाहुबली सुरेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने की। आगरा जनपद के युवा प्रकोष्ठों (यूथ ब्रिगेड, व्यापार प्रकोष्ठ व महिला प्रकोष्ठ) के पदाधिकारियों को शपथ प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव, उपसचिव कमलेश श्रीवास्तव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के महासचिव बी.के. श्रीवास्तव एवं प्रदेश सचिव (सांस्कृतिक) राजकुमार सिन्हा द्वारा दिलाई गई।

समारोह में समाजसेवा, राजनीति और संगठन क्षेत्र से जुड़े कई दर्जन नेतृत्वकर्ताओं को मुख्य अतिथि पंकज भइया कायस्थ ने सम्मानित किया।

अपने संबोधन में वाहिनी प्रमुख पंकज भइया ने कहा कि “भगवान चित्रगुप्त समस्त जीवों के भगवान हैं। वे सभी जातियों के लिए पूजनीय हैं और धरती के प्रधान न्यायाधीश के रूप में सबके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं।”

अध्यक्षता कर रहे सुरेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने अपने वक्तव्य में कहा कि “हम तन, मन और धन से कायस्थ वाहिनी के साथ हैं। आज समाज को इस संगठन की आवश्यकता है, इसलिए हर घर से एक सदस्य कायस्थ वाहिनी से जुड़ना चाहिए।”

समारोह में प्रमुख रूप से यूथ ब्रिगेड प्रदेश महासचिव सौरभ कुलश्रेष्ठ, इटावा अध्यक्ष सागर भटनागर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एस.एन. श्रीवास्तव, कुलदीप सक्सेना, जिला अध्यक्ष आगरा शुभम कुलश्रेष्ठ, श्रवण श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, वकील अजय चन्द्रा, डॉ. रतनेश श्रीवास्तव, अखिलेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

सैकड़ों की संख्या में आगरा व आसपास के जनपदों से आए लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह के अंत में विरादर, साभोज भोज का आयोजन हुआ

Related Articles

Back to top button