विद्यालय के  प्रबंधक के इशारे पर शिक्षिका को किया जा रहा बदनाम ….

17 साल, 15 साल और फिर 11 साल… आखिर छात्र की वास्तविक उम्र क्या है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अधूरी कहानियों के बीच महिला शिक्षिका की प्रतिष्ठा पर उठ रहे सवाल.

बस्ती ( कप्तानगंज )। कप्तानगंज के एक विद्यालय के प्रबंधक के इशारे पर शिक्षिका को बदनाम किया जा रहा है अपने बेटे को बचाने के लिए मीडिया से लेकर थाने तक अपना दबदबा दिखाकर एक तरफा कार्रवाई कर खुद की पीठ थप थपा रहे है कुछ उनके एजेंट लड़की की फोटो लगाकर उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहें है मानलिया अगर दोनों में प्यार रहा हो 15 साल की उम्र के बच्चे की जो कक्षा 11 में पड़ता है वह ना तो वजन में कम है और ना ही वह मानसिक रूप से कमजोर है वह पूरी तरीके से सोचने और समझने में सक्षम है उसको कोई गोद में उठाकर नहीं ले जा सकता है किशोर स्वयं गया होगा जितनी जिम्मेदार शिक्षिका है उतना ही जिम्मेदार वह प्रबंधक का बेटा भी है इस नाते कार्रवाई हो तो दोनों पर अन्यथा बेवजह का सोशल मीडिया पर किसी को बदनाम करना ठीक नहीं है।
जिस तरीके से बस्ती की 26 वर्षीय महिला शिक्षिका से जुड़े मामले में शुरु से ही गंभीर आरोप लगाए गए है वही स्कूल प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को लखनऊ के एक होटल से बरामद किया और शिक्षिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन किसी मामले में एफआईआर दर्ज होना और आरोपों का न्यायालय में सिद्ध होना दोनों अलग-अलग बातें हैं।
इस प्रकरण में सामने आए दूसरे पक्ष को भी समझना जरूरी है। बाल कल्याण समिति के समक्ष छात्र ने अपहरण और जबरन ले जाने जैसे आरोपों से इनकार करते हुए शिक्षिका के साथ स्कूल के काम से लखनऊ जाने की बात कही। मामले की जांच और चिकित्सकीय परीक्षण से जुड़े तथ्यों को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले किसी महिला को सार्वजनिक रूप से चरित्रहीन घोषित कर देना कहां तक उचित है?
सबसे बड़ा सवाल छात्र की उम्र को लेकर भी है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग जगह छात्र की उम्र 17 वर्ष, 15 वर्ष और अब 11 वर्ष बताई जा रही है। आखिर वास्तविक उम्र क्या है? उम्र का निर्धारण सोशल मीडिया की पोस्ट से नहीं, बल्कि आधिकारिक दस्तावेजों और कानून के अनुसार होना चाहिए। यदि छात्र नाबालिग है तो कानून अपना काम करेगा, लेकिन उम्र को लेकर भ्रम फैलाकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना भी उचित नहीं है।
स्कूल प्रबंधन से भी कुछ सवाल हैं। आखिर इस पूरे प्रकरण की वास्तविक परिस्थितियां क्या हैं? छात्र की उम्र को लेकर अलग-अलग दावे क्यों सामने आ रहे हैं? क्या स्कूल प्रबंधन अपनी ओर से सभी तथ्यों को स्पष्ट करेगा? किसी भी पक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन तथ्यों को छिपाने, तोड़-मरोड़कर पेश करने अथवा किसी की प्रतिष्ठा को निशाना बनाने का अधिकार किसी को नहीं है।

Related Articles

Back to top button