
ओमवीर हॉस्पिटल में आधुनिक लेजर तकनीक से होगा बवासीर का उपचार
5 दिसंबर को लगेगा निःशुल्क जांच, परामर्श शिविर आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों का निःशुल्क होगा लेजर ऑपरेशन
बस्ती। ओमवीर हॉस्पिटल में आधुनिक लेजर तकनीक से अब बवासीर का उपचार होगा। यह जानकारी देते हुये हॉस्पिटल की संचालिका डा. अर्चना चौधरी ने बताया कि बवासीर (पाइल्स), भगन्दर (फिस्टुला), फिशर और गुदा संबंधी अन्य जटिल बीमारियों के उपचार के लिए अब मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ओमवीर हॉस्पिटल, कैली अस्पताल गेट नंबर-1 के सामने, बस्ती में आधुनिक लेजर तकनीक के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
डा. अर्चना चौधरी ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ कोलोन एंड रेक्टल सर्जन्स ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 5 दिसंबर शनिवार को ओमवीर हॉस्पिटल में निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उनकी बीमारी के अनुसार उचित उपचार की सलाह दी जाएगी। शिविर में दिल्ली से वरिष्ठ चिकित्सक डा. इकराम इलाही मरीजों का उपचार करेंगे।
शिविर में बवासीर, भगन्दर, फिशर, पाइलोनाइडल साइनस, गुदा द्वार पर खुजली तथा पैरों की नसों के फूलने यानी वैरिकोज वेन्स जैसी समस्याओं की निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, शिविर में जांच के बाद जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनके लिए 5 एवं 6 दिसंबर को आधुनिक लेजर तकनीक से उपचार की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों का निर्धारित पात्रता एवं योजना के नियमों के अनुसार लेजर ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। बस्ती में आधुनिक लेजर उपचार की यह सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इससे बस्ती मंडल ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और पूरे पूर्वांचल के मरीजों को अपने ही क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।





