कड़र खास में सुषमा चौधरी ने महिलाओं से किया संवाद, चुनावी तैयारियों को लेकर बढ़ाया जनसंपर्क

बस्ती। रविवार को भाजपा नेत्री एवं बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से सक्रिय रूप से जनसंपर्क कर रहीं सुषमा चौधरी पत्नी मोदू चौधरी ने ग्राम पंचायत कड़र खास में महिलाओं एवं मातृशक्ति से आत्मीय मुलाकात कर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर संवाद किया। पूर्व प्रधान वीरेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने सुषमा चौधरी का स्वागत करते हुए विभिन्न स्थानीय एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान सुषमा चौधरी ने गांव की महिलाओं से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, सुरक्षा, सड़क, बिजली सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर बातचीत की। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज की आधी आबादी को सशक्त किए बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।
सुषमा चौधरी ने कहा कि “जनता से मिलना और उनकी बात सुनना मेरे लिए केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। माताओं-बहनों से मिलने वाला स्नेह और आशीर्वाद मुझे लगातार काम करने की प्रेरणा देता है। मेरा प्रयास रहेगा कि महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाए और उनके सम्मान, सुरक्षा तथा शिक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।”
उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद और सहयोग मिला तो क्षेत्र में महिलाओं एवं बेटियों की शिक्षा को और बेहतर बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों को मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति में आने का उद्देश्य जनसेवा है और वह क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहती हैं।

जनसंपर्क के दौरान उपस्थित माताओं-बहनों ने सुषमा चौधरी को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया। महिलाओं से मिले आत्मीय स्नेह पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि “कड़र खास की माताओं-बहनों से मिले स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन ने मेरा मनोबल बढ़ाया है। मैं विश्वास दिलाती हूं कि जनता के बीच रहकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाने और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयास करती रहूंगी।”
इस दौरान गांव की महिलाओं के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों और क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। जनसंपर्क के माध्यम से सुषमा चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सक्रियता और संवाद अभियान को आगे बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button