
सेवा सेतु अभियान पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी- यशकान्त सिंह
रामनगर में पांच दिवसीय बहुउद्देश्यीय सेवा शिविर का आयोजन
बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकास खंड रामनगर के सभागार में पांच दिवसीय बहुउद्देश्यीय सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 3 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्घाटन ब्लाक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह ने किया।
उद्घाटन के दौरान ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बहुउद्देश्यीय सेवा शिविर लगाया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
शिविर में समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, निर्वाचन, ग्राम्य विकास, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्योग एवं सेवायोजन, बैंकिंग एवं ऋण सुविधा, खाद्य एवं रसद, शिक्षा, कौशल विकास, श्रमिक पंजीकरण और पंचायती राज विभाग के स्टाल लगाए गए हैं। इन विभागों की ओर से लोगों को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम बिहारी, सीडीपीओ देवेन्द्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी कुसुमलता सिंह, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामानुज चौधरी, राजेश पाठक, सुभाष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष जयराम चौधरी, प्रताप नारायण सिंह, जसवंत कुमार दूबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनगर श्यामनाथ चौधरी, मंडल अध्यक्ष रामनगर गिरजेश यादव, मंडल महामंत्री अनिल सिंह, अभय कुमार सिंह, भैयालाल पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार गौतम, रमेश सिंह, गौरव वर्मा, मनोज कुमार सोनी, परमानंद पांडेय, रामसागर निषाद, रामफेर चौधरी, राधेश्याम, शैलेंद्र सिंह, वीर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





