प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रखीं प्रशासनिक अव्यवस्थाओं की शिकायत, अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के आवास और सर्किट हाउस में हुई बैठक, जनहित के कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई का मिला भरोसा

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बस्ती के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक, राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने प्रभारी मंत्री को बताया कि संगठन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटा है। वहीं उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि जिले के कुछ अधिकारी और कर्मचारी मनमानी रवैया अपनाए हुए हैं, जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही और निजी स्वार्थ के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके बाद सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का समर्थन करते हुए बस्ती विकास प्राधिकरण, नगर निकायों, तहसील (राजस्व), पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि इन विभागों में टालमटोल और लापरवाही के कारण जनता को अनावश्यक परेशान होना पड़ रहा है।

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौड़, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय, नीरज, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजयपाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, रामायण सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, विनय यादव, सुशील सिंह, चंद्रमणि पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, पुष्करादित्य सिंह, राजेन्द्र गौड़, यशकांत सिंह, अनिल दूबे, प्रमोद चौधरी ‘गिल्लम’, नागेंद्र सिंह ‘सिंकू’ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button