स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, 10 संदिग्ध गिरफ्तार, 5 महिलाओं का रेस्क्यू

बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 10 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा सेंटर में कार्यरत 5 महिलाओं को रेस्क्यू कर एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) के माध्यम से सुरक्षित सुपुर्दगी में दिया गया।

पुलिस के अनुसार 11 जून की शाम अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी। इसी दौरान दक्षिण दरवाजा चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित संदिग्ध किंग स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मौके से 10 संदिग्ध पुरुषों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। वहीं स्पा सेंटर में मौजूद पांच महिला कर्मचारियों को रेस्क्यू कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button