
रुधौली में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, संजय प्रताप जायसवाल ने किया व्यापक दौरा, कई रैलियां निकली
रुधौली विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे क्षेत्र में “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने पूरे विधानसभा क्षेत्र का व्यापक दौरा कर अनेक गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आमजन के साथ मिलकर जयंती को खास बनाया।
इसके साथ ही क्षेत्र में कई भव्य रैलियां भी निकाली गईं, जिनमें युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैलियों के दौरान बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया और सामाजिक समानता व अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।
संजय प्रताप जायसवाल ने संगोष्ठियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का अद्भुत उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर एक जागरूक, सशक्त और समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें।
कार्यक्रमों के दौरान हर वर्ग के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया। रुधौली क्षेत्र में आयोजित ये आयोजन न सिर्फ श्रद्धांजलि के प्रतीक बने, बल्कि समाज को एकजुट करने का भी माध्यम साबित हुए।





