
श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
बस्ती। श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में भाई बहन के प्रेम को समर्पित रक्षा बंधन का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय प्रबंधक निदेशक राम प्रताप सिंह ने विशेषता बताया। कहा कि यह पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है। भारतीय परम्पराओं का यह एक ऐसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक सम्बन्ध को मजबूत करता है इस लिये यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोडने के साथ साथ सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व भी रखता है। उन्होने छात्रों से कहा कि इस रक्षा बंधन को सामान्य धागा समझने की भूल मत करना। यह परस्पर प्रेम, त्याग और समय आने पर बहन की रक्षा के लिये सर्वस्व न्यौछावर करने का पर्व है।