
काली माता मंदिर पर एलईडी सोलर लाईट लगाने की मांगः सौंपा ज्ञापन
बस्ती। अंतराराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम सभा चननी सियरोवास में काली माता मंदिर पर एलईडी सोलर लाईट लगवाया जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम सभा चननी सियरोवास में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अन्तर्गत एल०ई०डी० सोलर लाईट कार्यदायी संस्था यू०पी० सिडको बस्ती का आवंटन हुआ है। गांव के ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुमार द्वारा अपने शुभचिन्तकों और अपने निजी आवास पर उसे लगवाया गया है। कब्रिस्तान में भी सोलर लाईट लगवाया गया है किन्तु हिन्दू देवी देवता के आस्था माता काली जी के मंदिर एवं शादी विवाह के अवसर पर उपस्थित होने वाले कुंआ व डीह बाबा के स्थान पर लाईट नहीं लगवाया गया । माता काली के मंदिर पर साप्ताहिक हनुमान चालीसा एवं अनेक आध्यात्मिक अनुष्ठान होता रहा है। इसे देखते हुये उक्त स्थानों पर एल०ई०डी० सोलर लाईट लगवाया जाय।
ज्ञापन देेने वालों में रमेश शर्मा, राजन चौहान, मंजेश शर्मा, दुर्गा प्रसाद, राजन मिश्र, राम प्रसाद, अंकुर तिवारी, अनिल कुमार, महेन्द्र कुमार, रामजी चौहान, राजू चौहान, कुलदीप, लाले, अमरदीप चौहान, विनीत, खेसारी, हिमांशू, अखिलेश सोनी, विशाल कुमार, मनीष, गनेश कुमार आदि शामिल रहे।





