जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, सोशल मीडिया के बच्चों पर प्रभाव विषयक नाटक रहा आकर्षण का केंद्र

बस्ती। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल परिसर में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विशाल बाल मेले के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह ने मां सरस्वती तथा चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानें सजाईं। इनमें खानपान की वस्तुओं के साथ मनोरंजक खेलों के स्टॉल लगाए गए थे। प्रबंधक संतोष सिंह ने बाल मेले का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन का अनुभव प्राप्त करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद लाभकारी हैं।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्ले-वे के बच्चों ने ‘ओम साईं नाम’, एलकेजी के बच्चों ने ‘जुबी-जुबी’, यूकेजी के बच्चों ने ‘पापा कहते हैं’ तथा कक्षा प्रथम के बच्चों ने ‘मेरे घर राम आए हैं’ गीत पर आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा चार के बच्चों ने ‘जिद पर आ गई पार्वती’ और कक्षा छह के विद्यार्थियों ने ‘चले जैसे हवाएं सनन-सनन’ गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। राजश्री, अविका और अंशिका ने मैशअप गीतों पर शानदार नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा चार के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव’ रहा। नाटक के माध्यम से बच्चों ने सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर अभिभावकों को जागरूकता का संदेश दिया।
इस दौरान अभिभावकों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिवाकर एवं प्रतिभा ने किया।
इस अवसर पर राकेश, राजेश, साकेत, गिरीश, पवन, नीरज, प्रवीण, अरविंद, अमन, शिवा, निगहत, मीनाक्षी, हिना, आयुषी, सना, शबनम, नम्रता, सावित्री, नगमा, पूजा, महिमा, श्रुति, अलिशा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button