
बस्ती: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुण्डेरवा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर वांछित युवक को इचड़वा पुल के पास से दबोचा
बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त तथा क्षेत्राधिकारी रूधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर 20 जुलाई 2026 को थाना मुण्डेरवा में मुकदमा अपराध संख्या 196/2026 के तहत धारा 69, 115(2), 352, 351(3) बीएनएसएस में मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उप निरीक्षक अमरनाथ यादव कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को सुबह करीब 10:55 बजे पुलिस टीम ने आरोपी सुमित कुमार (23) पुत्र भिखारी, निवासी ग्राम सिरौता, थाना मुण्डेरवा को इचड़वा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,उप निरीक्षक अमरनाथ यादव,हेड कांस्टेबल देवानन्द यादव,कांस्टेबल लवकुश यादव शामिल रहे





