
मुण्डेरवा पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोपी को किया गिरफ्तार
बस्ती, 26 जून। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामपुर रेवटी ईंट भट्ठा के पास से आरोपी अमित सिंह उर्फ बबलू (48) निवासी ग्राम रामपुर रेवती, थाना मुण्डेरवा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार थाना मुण्डेरवा में दर्ज मुकदमा संख्या 170/2026 में मृतक उमेश चन्द्र अग्रहरी के पुत्र राहुल अग्रहरी ने आरोप लगाया था कि ऋण के लेन-देन को लेकर आरोपी लगातार धन की मांग करते हुए मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता था। प्रताड़ना से परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या कर ली थी।
विवेचना के दौरान परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए सुसाइड नोट, ऑडियो-वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।





