मजदूर दिवस पर रेड क्रॉस का सराहनीय प्रयास, मजदूरों को राहत सामग्री व जागरूकता

बस्ती। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, शाखा बस्ती द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम पर भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए मजदूरों को जागरूक किया गया तथा राहत सामग्री वितरित की गई।
पुरानी बस्ती रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सीमेंट की रैक उतारने वाले मजदूरों को गर्मी से बचाव के उपाय बताए। साथ ही उन्हें धूप से बचने के लिए गमछा, मास्क, बिस्कुट और पानी वितरित किया गया।
नव-चयनित सभापति संतोष सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्य के दौरान सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जब आप सुरक्षित रहेंगे, तभी आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा।
उपसभापति लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि सीमेंट की धूल से बचाव बेहद जरूरी है, क्योंकि यह सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकती है।
सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने भीषण गर्मी और हीट वेव से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें, समय-समय पर पानी पीते रहें और सिर को ढककर ही काम करें।
इस दौरान कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ओझा, कार्यकारिणी सदस्य उमेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सरदार सरबजीत सिंह, आनंद पाटिल, मनोज यादव, इमरान अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button