अवैध निर्माण को लेकर जिलाधिकारी से जांच की मांग

बस्ती। पुरानी बस्ती स्थित नरहरिया मोहल्ला निवासी रामलाल के नेतृत्व में लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे अवैध सड़क और नाली निर्माण को रोककर निष्पक्ष जांच की मांग किया है। यह जानकारी देते हैं रामलाल ने बताया कि मोहल्ले के गाटा संख्या 535 से 400 तक पचपेड़िया रोड डूडा ऑफिस के उत्तर तक नगर पालिका परिषद द्वारा सड़क और नाली निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता हो रही है जिससे निजी संपत्ति और भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य क्षेत्र की खतौनी और नक्शा की समुचित जांच नहीं की गई और न ही प्रभावित भूमिधरों को कोई नोटिस ही दिया गया। लोगों का कहना है कि मुआवजा और अधिग्रहण में वैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। जिससे निर्माण में लोगों के निजी संपत्ति के क्षति की आशंका है। लोगों ने डीएम से मांग किया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाए, जांच पूरी होने तक विवादित निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश जारी किया जाए और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Back to top button