कोंचिग सेन्टरों में सुरक्षा व्यवस्था के जांच की मांगः भाजपा टीम इलेवन ने मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

बस्ती। लखनऊ के कोंचिग सेन्टर में अग्निकाण्ड में मौतों को लेकर लोगों में रोष है। मंगलवार को भाजपा टीम इलेवन ने सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ के नेतृत्व में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह को ज्ञापन देकर बस्ती मण्डल के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर जनपदों में चल रहे कांेचिंग सेन्टरों, संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित कराये जाने की मांग किया।

ज्ञापन देने के बाद सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने कहा कि बस्ती मण्डल के सभी कोचिंग संस्थानों की व्यापक जांच कराई जाए तथा जहां भी सुरक्षा संबंधी कमियां पाई जाएं, उन्हें तत्काल दूर कराया जाए। कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में बड़े हादसे का कारण न बने, इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञापन देने के दौरान बीजेपी टीम 11 के राजकुमार शुक्ला , सुनील कुमार सिंह , तारक जायसवाल, विनोद चौधरी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button