महिला से मारपीट और निर्वस्त्र करने के मामले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

एसपी को दिया पत्रःकडी कार्रवाई की मांग

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बुढौवा निवासी रामसुरेश मौर्या पुत्र तिलकराम मौर्या ने बहू भोज कार्यक्रम के दौरान गाड़ी खड़ी कर दिए जाने के मामले में विवाद के बाद, महिला के साथ मारपीट मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों की गिरफ्तारी और मामले में संगीन धाराओं को जोड़े जाने की मांग किया है।

रामसुरेश मौर्या ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि उनके घर बहू भोज का कार्यक्रम था। उस दौरान विवाद हुआ। खेत में गाड़ी खड़ी करने व पति के साथ इलाज कराने जा रही महिला के साथ मारपीट करने व निर्वस्त्र करने की कोशिश करने के आरोप में एक पक्ष की तहरीर पर गौर पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार यादव, राम आशीष यादव, अंकित कुमार, अंकुश यादव, पंकज यादव के खिलाफ मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौर थाना के बुढौवा निवासी पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल को घर पर बहुभोज का कार्यक्रम था। रिश्तेदार आए थे। बगल में विपक्षी का खेत था, उसी में कुछ लोग खाली खेत देखकर गाड़ी खड़ी कर दिए। तभी गांव के रविंद्र कुमार यादव एवं उनके परिवार के लोग लाठी डंडा लेकर गाली देते हुए खेत से गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी करने लगे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस दिन दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया। आरोप है कि दूसरे दिन सुबह वह अपने एक रिश्तेदार के साथ पत्नी और बच्चे को लेकर इलाज करने जा रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे रविंद्र कुमार के परिवार के लोग रोकने की कोशिश करने लगे। गाड़ी न रोकने पर आरोपियों ने बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की साड़ी पड़कर खींच ली, जिससे साड़ी खुल गई और नीचे गिर गई। विपक्षी ने लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया किन्तु दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। उसकी बहू सरस्वती मौर्या, पुत्र पंकज कुमार मौर्या जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।

रामसुरेश मौर्या ने एसपी से मामले में कडी कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

Related Articles

Back to top button