हरैया विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

बस्ती हरैया विधानसभा के विधायक अजय सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री को दीपावली एवं लोक आस्था के महान पर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।

भेंटवार्ता के दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र हरैया के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ ने हरैया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के इस स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन के लिए विधायक अजय सिंह ने हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button