बसपा नेता सचिन श्रीवास्तव ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, बोले- “सुशासन और सर्वसमाज की पार्टी है बसपा”

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता सचिन श्रीवास्तव ने 310 विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने अरईल, दीगर पट्टी, दरियाखा, गांधीनगर, पिकौरा दत्तू राय, बरवा, बैरिहवा तथा जयपुरवा गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सचिन श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा से सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है। बसपा ने अपने शासनकाल में कानून व्यवस्था, विकास और सामाजिक सम्मान को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन स्थापित करने का कार्य केवल बसपा ही कर सकती है क्योंकि पार्टी की नीतियां गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्ग के हितों पर आधारित हैं।
उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न समस्याओं से परेशान है। ऐसे समय में बसपा ही एक ऐसा राजनीतिक विकल्प है जो बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए काम करने की सोच रखती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में बसपा को मजबूत बनाएं ताकि क्षेत्र और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल सके।
सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि जनता का सहयोग और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और लोगों की आवाज बनने का कार्य निरंतर किया जाएगा।
गांवों एवं मोहल्लों में पहुंचे बसपा नेता का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा कार्यकर्ता और बसपा समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button