प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बस्ती आगमन से संगठन को मिलेगी नई मजबूती : सुषमा चौधरी

बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी सुषमा चौधरी ने किया प्रदेश अध्यक्ष के आगमन का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बस्ती।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बस्ती आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर से भावी प्रत्याशी सुषमा चौधरी पत्नी मोदू चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके बस्ती आगमन से निश्चित ही संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और अनुभव से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।

सुषमा चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और मजबूत संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बस्ती आगमन संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उनके आगमन से जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

सुषमा चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से बस्ती जनपद में पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का अवसर मिलेगा। कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, समन्वय और एकजुटता मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

अंत में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बस्ती आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Related Articles

Back to top button