लिटिल फ्लावर्स स्कूल सुरेन्द्र नगर कटरा बस्ती मे हर्षोल्लास एवं धूम-धाम से मनाया गया होली का पावन पर्व

बस्ती शनिवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल सुरेन्द्र नगर कटरा बस्ती में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं ने रंगों के त्योहार होली का पूर्ण रूप से आनंद लिया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने राधा-कृष्ण को रंग-गुलाल लगाकर किया । तत्पश्चात विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं द्वारा ‘होली खेलै रघुवीरा अवध में’ नामक मन मोहक गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान होलिका दहन, हिरण्यकश्यप का वध, नरसिंह अवतार तथा, ब्रज की होली आकर्षण का केन्द्र बिंदु रहा। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका शिवाली शुक्ला तथा संजना पाठक ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर “आज बिरज में होली से रसिया” नामक गीत पर रंग-गुलालों के साथ शानदार अभिनय प्रस्तुत कर सभी को आहलादित किया तथा पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।
“राधा संग होली नंदलाल खोलते’ नामक गीत पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थियों ने भी रंग-गुलाल से होली खेला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने अपने सारगर्भित संबोधन में सभी को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने अपने संबोधन में प्रहलाद का उदाहरण देते हुए कहा कि “जीवन में कठिन परिश्रम से ही सफलता अर्जित की जा सकती है। हिरण्य-कश्यप का उदाहरण देते हुए बताया कि हिरण्य-कश्यप के पास सभी शक्तियाँ मौजूद भी परंतु उसने अपनी शक्ति का प्रयोग गलत तरीके से किया परिणाम स्वरुप उसका विनाश हुआ। हमें भी अपनी शक्ति का प्रयोग सही दशा एवं दिशा में करना चाहिए। अंत में उन्हों ने बताया कि यह त्योहार न केवल रंगों और मस्ती का प्रतीक है, बल्कि प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या के संबोधन से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने प्रहलाद का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें धैर्य त्याग, तपस्या, परिश्रम और ईश्वर पर विश्वास रखते हुए सकारात्मक दिशा में परिश्रम करना चाहिए। प्रहलाद के विश्वास ने ईश्वर को खंभे से प्रकट कर दिया विश्वास के साथ किये गए परिश्रम का पर सकारात्मक परिणाम जरुर मिलता है होली हमे यह भी सिखाती है कि जीवन में सभी रंग महत्वपूर्ण है। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव मिटाकर प्रेम और भाई चारे को अपनाने का संदेश देता है। अंत में उन्होंने सभी को मिठाई खिलाकर होली की शुभ कामनाएँ देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्पिता, आकांक्षा पूजा जायसवाल, मधू सिंह व प्रीती अस्थाना, साक्षी पाण्डेय श्रद्धा सिंह, साक्षी गुप्ता, राजमणी वर्मा, तन्मय पाण्डेय, वैभव पाण्डेय आदि लोगों ने अपना अपूर्व भोगदान दिया।
इस अवसर पर अनूप बरनवाल, अरुण भट्ट‌, तैयब हुसैन, संध्या तिवारी, खदीजा, अभिलाषा श्रीवास्तव, नीति शुक्ला, खुशबू पाण्डेय, शशि गुप्ता, सोनी नरूला, अंजली, प्रीती, तान्या, अनीता, महविश, मुस्कान आदि शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button