
पट्टीदारों ने खेत में खाद डाल रही पत्नी और पति को मारा पीटाः एसपी से दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग
बस्ती। खेत में खाद डालने के दौरान लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव में पट्टीदारों से मारपीट का मामला सामने आया है। लालगंज थाने से न्याय न मिलने पर पीड़िता प्रीती पत्नी अरविन्द ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई और दबंगों से अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
शुक्रवार को एसपी को दिये पत्र में प्रीती पत्नी अरविन्द ने कहा है कि गत 4 जून को शाम 6 बजे वह अपने खेत में खाद डाल रही थी। तभी उसके पट्टीदार राधेश्याम पुत्र दूधनाथ यादव, विकास यादव पुत्र राधेश्याम, कृष्णा यादव पुत्र राधेश्याम आदि ने उसे गाली दिया । वे खाद डालने से मना कर रहे थे जब उसने खाद डालना बन्द नही किए तो उक्त लोगों ने लाठी, डण्डा से उसे बुरी तरह मारा, पीटा, शोर सुनकर हमारे पति दौड़कर आए और बचाने लगे तो विकास यादव व राधेश्याम यादव ने उसके पति अरविन्द को लोहे की राड से मारकर सर फोड़ दिए व नाक फट गया। वे लोग हम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे । इसकी सूचना लालगंज थाने पर किया गया किन्तु पुलिस ने न तो डाक्टरी मुआयना कराया गया न मुकदमा दर्ज कर कोई कार्यवाही किया। पीड़िता ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई और दबंगों से अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।





