आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में गरिमामय फेयरवेल समारोह आयोजित

बस्ती। आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गनेशपुर में फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थर्ड ईयर के छात्र विमल अग्रहरी एवं दिव्यांशी द्वारा प्रभावशाली एंकरिंग के साथ हुई।

तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स का स्वागत किया। गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समारोह को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर शैलेश चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) के. के. गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी शिक्षकगण, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

समग्र रूप से यह फेयरवेल समारोह भावनाओं, उत्साह और उमंग से परिपूर्ण एक सफल एवं अविस्मरणीय आयोजन रहा।

Related Articles

Back to top button