दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी

बस्ती।दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में श्री रामनवमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर “जय श्री राम” के नारों से गुंजायमान हो उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह एवं निदेशक बीना सिंह द्वारा विधिवत हवन-पूजन के साथ हुई। उन्होंने श्री राम एवं नवदुर्गा का पूजन कर समस्त विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को नवरात्रि एवं रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने भी सभी को रामनवमी की बधाई देते हुए विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने विद्यालय में छात्र संख्या में वृद्धि एवं सभी के मंगल की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हर्षिता पांडे, वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, स्वाति सिंह, सुचिता सिंह, क्षमा उपाध्याय, आयशा, अनुप पांडे, लक्ष्मीकांत पांडे, दिनेश कुमार यादव, अवनीश पाठक, प्रभात त्रिपाठी, प्रशांत पटेल, अमित पांडे, शालिनी तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button