कांशीराम जयन्ती पर बसपा ने कराया ताकत का अहसास- लवकुश पटेल

बस्ती वरिष्ठ नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लवकुश पटेल उर्फ रिकूं चौधरी ने बताया कि मान्वयवर कांशीराम की जयन्ती पर बस्ती से हजारों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित सर्व समाज के लोगों ने लखनऊ पहुंचकर अपनी ताकत का अहसास कराया।

लवकुश पटेल ने कहा कि जिस एकजुटता से लोग लखनऊ पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती को सुना उससे तय है कि पार्टी आगामी विधानसभा के चुनाव में निर्णायक जीत हासिल कर सरकार बनायेगी। कहा कि लोगांें में इतना उत्साह था कि लोग बस, टेªन और निजी साधनों से पहुंचे और रेकार्ड बनाया। लवकुश पटेल ने कहा कि अपनी प्रगतिशील सोच से कांशीराम ने समाज को नई दिशा दी। उनकी मंशा के अनुसार बहुजन समाज को संगठित होने की जरूरत है। यदि हम संगठित होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई नहीं लड़े और तानाशाह भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं किया तो न हमारे हक- अधिकार बचेंगे न संविधान और लोकतंत्र। कहा कि यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button