
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर श्री संकट मोचन मन्दिर का लोकार्पण
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना वाल्टरगंज पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर श्री संकट मोचन मन्दिर का लोकार्पण किया गया
पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु श्री जयंत यादव की उपस्थिति में थाना वाल्टरगंज पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर संकट मोचन मन्दिर का लोकार्पण किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज, थानाध्यक्ष दुबौलिया, थानाध्यक्ष परसरामपुर, प्रभारी स्वाट, पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण, क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, उपस्थित रहें।