
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चला स्वच्छता अभियान
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत रामनगर ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना।
स्वच्छता अभियान के क्रम में नरखोरिया स्थित बौद्ध विहार व शिव मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष श्यामनाथ चौधरी, राजकुमार चौरसिया, जयराम चौधरी, गिरजेश मिश्रा, गिरजेश यादव, वीर श्रीवास्तव, मनीष चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।