
राजेन्द्रा हॉस्पिटल गरीबों के लिए रामबाण साबित
नॉर्मल डिलीवरी पर नाममात्र का खर्च : बेबी (पुष्पावती) – लड़की पैदा होने पर अस्पताल की ओर से गिफ्ट और मिठाई देकर दी जाती है बधाई
बस्ती। जिले में राजेन्द्रा हॉस्पिटल गरीबों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। यहाँ गरीब और जरूरतमंद मरीजों का इलाज कम खर्च में किया जाता है तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। नॉर्मल डिलीवरी पर अस्पताल द्वारा नाममात्र का शुल्क लिया जाता है, वहीं बेटी के जन्म पर अस्पताल की ओर से तेल, साबुन, शैंपू, पाउडर समेत नवजात जरूरत का किट और मिठाई देकर परिवार को बधाई दी जाती है।
नगर पंचायत भानपुर की निवासी बेबी (पुष्पावती) ने बताया कि उनका पहला बच्चा जिले के एक निजी अस्पताल में पैदा हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यवश जन्म के तुरंत बाद उसकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सुना कि राजेन्द्रा हॉस्पिटल में कम खर्च और सुरक्षित तरीके से डिलीवरी कराई जाती है। इसी विश्वास के साथ उन्होंने दूसरे बच्चे के लिए राजेन्द्रा हॉस्पिटल को चुना।
गर्भावस्था पूर्ण होने पर बेबी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में सिजेरियन ऑपरेशन से सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। परिवार के अनुसार नवजात पूर्णतः स्वस्थ है और पूरे परिवार ने राजेन्द्रा हॉस्पिटल की सेवाओं पर संतुष्टि जताते हुए आभार व्यक्त किया।
परिवार का कहना है कि बस्ती में डिलीवरी के लिए राजेन्द्रा हॉस्पिटल सबसे बेहतर और सबसे सस्ता विकल्प है, जहाँ जच्चा-बच्चा दोनों की पूरी देखभाल और सम्मान के साथ उपचार किया जाता है। गरीब परिवारों के लिए यह अस्पताल किसी संजीवनी से कम नहीं है।





