भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा, बस्ती में “भारत को जानो” एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संपन्न

सभी सफल छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग...

बस्ती भारत विकास परिषद व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वशिष्ठ शाखा, बस्ती स्तर पर “भारत को जानो प्रतियोगिता” एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन प्रांतीय अध्यक्ष डॉ० डी.के.गुप्ता,मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह,अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, सचिव डॉ.कृष्ण कुमार प्रजापति एवं गतिविधि संयोजक रामकुमार वर्मा व विनय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करता हैं, बल्कि उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना भी जाग्रत करता हैं। आज के बच्चे भारत के उज्ज्वल भविष्य के वाहक हैं।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ० डी.के. गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद का लक्ष्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और देशभक्ति की भावना को विकसित करना है। बच्चों का उत्साह देखकर विश्वास होता है कि आने वाला भारत सशक्त और संस्कारी होगा।

प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ. दंपति सिंह ने कहा कि राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए बच्चों को टीम भावना, उच्चारण, भाव-प्रदर्शन और आत्मविश्वास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज के आयोजन में बच्चों की प्रस्तुति अत्यंत प्रभावशाली रही।

अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया की भारत को जानो प्रतियोगिता में कुल 30 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में हुई। वरिष्ठ वर्ग में जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल कक्षा नौंवी के छात्र हर्ष कश्यप और आकर्ष दुबे प्रथम स्थान पर रहे। वहीं कनिष्ठ वर्ग में दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के कक्षा 8 के छात्र ओजस द्विवेदी और प्रतीक प्रकाश यादव प्रथम स्थान पर रहे।”

सचिव डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति ने कहा की भारत विकास परिषद का यह प्रयास शैक्षिक और सांस्कृतिक लक्ष्यों से जुड़ा है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपने देश के इतिहास और संस्कृति का भी ज्ञान होना आवश्यक है।

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल और दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बीच प्रतियोगिता हुई, जिसमें जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल विजेता रहा। स्कूल की

अंशिका श्रीवास्तव, नूर फातिमा, गौरी श्रीवास्तव, प्रियांशी गोंड, निधि गोस्वामी, प्रिया पांडेय, रिशिता चौधरी और स्नेहा राव प्रतिभागी रहें।

इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षकों स्वाति सिंह पूजा श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव,विनय चतुर्वेदी,रामकुमार वर्मा,पवन कुमार सहित तमाम लोगों को भी सम्मानित किया गया।

प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ.दंपति सिंह ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को अनेक टिप्स दिए। संचालन अविनाश श्रीवास्तव ने किया। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह ,मनमोहन श्रीवास्तव (काजू), स्वाती सिंह, पवन, राकेश श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, मंजुला श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, विनय चतुर्वेदी, हर्षित श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button