शहीद भारत तिवारी की स्मृति में आज निकलेगा कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन

बस्ती, 27 जून। अमर शहीद भारत तिवारी की पावन स्मृति में शनिवार, 27 जून को शाम 6 बजे कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, बस्ती के तत्वावधान में होगा।

आयोजकों के अनुसार कैंडल मार्च छावनी तिराहा से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक स्थल (थाना के सामने, छावनी बाजार) तक निकाला जाएगा। इसके उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीद भारत तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा उनके योगदान को याद किया जाएगा।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष नवीन दुबे ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद भारत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शहीद के बलिदान के प्रति सम्मान और समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देगा।

Related Articles

Back to top button