विश्व पर्यावरण दिवस पर चला “एक पेड़ मां के नाम” अभियान

बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत महसो मंडल के शक्ति केंद्र समसपुर स्थित ग्राम खखुवा के शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे, विजय द्विवेदी, मनोज सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री विमल पाण्डेय, साऊघाट मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, महसो मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, धीरेन्द्र मोहन पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजू, किसान मोर्चा महसो मंडल अध्यक्ष अरुण पाण्डेय, अशोक प्रजापति, गोकुल प्रसाद, दयाराम शर्मा, राजू चौहान, दिनेश चौहान, शिवम् चौहान, वीनीत चौहान, रामजी चौहान, मनोज चौहान, चन्दन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button