
97.8% अंकों के साथ जनपद में द्वितीय स्थान: हर्ष प्रताप सिंह का शानदार प्रदर्शन
बस्ती। आई.सी.एस.ई. बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में हर्ष प्रताप सिंह ने 97.8% अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
हर्ष प्रताप सिंह, चन्द्रवीर सिंह एवं श्रीमती प्रियंका सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी जताते हुए इसे हर्ष की निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।
इस अवसर पर हर्ष के नाना सुरेन्द्र प्रताप सिंह, मामा राहुल सिंह एवं मामी श्रीमती अपर्णा सिंह ने भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य जेईई परीक्षा उत्तीर्ण कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना और देश की प्रगति में योगदान देना है।





