सिम्फनी ऑफ कल्चर” थीम पर फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बस्ती।जगदीश भवन, पुराना डाकखाना स्थित फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव “सिम्फनी ऑफ कल्चर” का भव्य आयोजन पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी (आईएएस) श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना रहीं। उनके साथ आईएएस राहुल पांडे, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती तथा अन्य गणमान्य अतिथिगण भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन नंदलाल अग्रवाल, ट्रस्टी आशा अग्रवाल, निदेशक रश्मि अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की थीम “सिम्फनी ऑफ कल्चर” के अंतर्गत बच्चों ने भारत सहित विश्व की विभिन्न संस्कृतियों की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। नन्हे बच्चों ने अमेरिका, अफ्रीका, चीन, ब्राज़ील, मैक्सिको, स्पेन तथा भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कई प्रस्तुतियाँ बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत “हवा हवाई” और “सेनोरिटा” पर आधारित रहीं।

बच्चों ने विभिन्न देशों की पारंपरिक वेशभूषा और प्रॉप्स का प्रयोग किया। चीन की प्रस्तुति में पंखे और ड्रैगन तथा मैक्सिको की प्रस्तुति में पारंपरिक बड़ी टोपी का उपयोग किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन गया तथा “विविधता में एकता” का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि बच्चों ने नृत्य के साथ अभिनय के माध्यम से भी मंच को जीवंत बनाया। कुछ बच्चों ने माता-पिता की भूमिका निभाई, जबकि कुछ बच्चों ने एंकरिंग करते हुए दर्शकों को अगले देश या प्रदेश की संस्कृति से परिचित कराया। इतनी कम आयु में बच्चों का आत्मविश्वास सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम में बच्चों ने ताइक्वांडो की प्रभावशाली प्रस्तुति भी दी। इसमें टाइल्स ब्रेकिंग का प्रदर्शन करते हुए यह संदेश दिया गया कि ताइक्वांडो लड़ाई नहीं बल्कि आत्मरक्षा और आत्मविश्वास सिखाता है। ताइक्वांडो प्रस्तुति का मार्गदर्शन प्रशिक्षक आशुतोष सिंह ने किया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन डांस गुरु अश्वनी राज ने किया।

कार्यक्रम के अंत में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय की अंतिम कक्षा पीपी-2 (यूकेजी) के बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान कर औपचारिक रूप से ग्रेजुएट किया गया। इस भावनात्मक अवसर पर अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने विद्यालय की सराहना करते हुए बताया कि उनका पुत्र देवशीश भी इसी विद्यालय में पढ़ता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है, जो सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उनका परिवार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

कार्यक्रम में बस्ती के छह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स—आशीष चौहान (Ashu), पूर्वी दुबे, श्याम चौधरी, मनीष कुमार, संतोष चैलेंज और अभिषेक शर्मा—को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाएँ सायमा खातून, हिफ्सा जगी, अनुपमा विश्वकर्मा, नित्या श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, आयुष्का, शाल्वी, सीमा तथा अन्य स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।

देवशीश, याना, अनुशिया, नैमत, रभजोत, त्रिशा, अनंत और यशिका सहित कई बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

रंगारंग प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक विविधता और बच्चों के आत्मविश्वास से भरपूर प्रदर्शन के साथ यह वार्षिकोत्सव सभी के लिए यादगार और प्रेरणादायक बन गया।

Related Articles

Back to top button