इंस्टाग्राम पर पिस्टल जैसा फोटो डालना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

बस्ती थाना मुंडेरवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल जैसी वस्तु के साथ फोटो अपलोड करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।

जांच के दौरान युवक की पहचान दुर्गेश चौधरी (21) निवासी ग्राम बरडाड़, थाना मुंडेरवा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसके हाथ में असली पिस्टल नहीं बल्कि प्लास्टिक का खिलौना था, जिसके साथ उसने शौक में फोटो खिंचवाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

पुलिस के अनुसार, इस तरह की पोस्ट से सोशल मीडिया पर भ्रम और भय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आरोपी को बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस की अपील:जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक, भय या हिंसा फैलाने वाले फोटो या वीडियो पोस्ट न करें। सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ करें।

गिरफ्तार करने वाली टीम:थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मुरलीधर मिश्रा व कांस्टेबल अखिलेश यादव की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button