लालगंज आगजनी पीड़ित दुकानदारों से मिले भावी विधानसभा प्रत्याशी तेजा, दिया आर्थिक सहयोग

बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लालगंज चौराहा के पास हुई आगजनी की घटना से प्रभावित दुकानदारों से महादेवा विधानसभा के भावी प्रत्याशी तेजा जी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित दुकानदारों का हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। बताया जा रहा है कि लालगंज चौराहा के पास स्थित आकाश, गंगू और अमित की दुकानों में आग लग गई थी, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में काफी चिंता का माहौल बन गया था। इसी क्रम में भावी विधानसभा प्रत्याशी तेजा पीड़ित दुकानदारों के पास पहुंचे और उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवारों को सरकारी स्तर पर भी सहायता दिलाने की बात कही, ताकि नुकसान झेल रहे परिवारों को राहत मिल सके। तेजा जी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। क्षेत्र में तेजा की इस पहल की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आमजन के सुख-दुख में शामिल होने और जरूरतमंदों की मदद करने से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

 

Related Articles

Back to top button