मुण्डेरवा पुलिस ने शादी का झाँसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बस्ती। थाना मुण्डेरवा क्षेत्र में शादी का झाँसा देकर एक युवती से कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने और बाद में शादी से इनकार कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त व क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवानन्द पुत्र राजाराम यादव (उम्र 30 वर्ष), निवासी भगवानपुर को उसके गांव से सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया।

पीड़िता ने 7 दिसंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। मामले में मु0अ0सं0 247/2025, धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उ0नि0 जावेद खान, तथा का0 लवकुश यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button